CG Election 2025: रायपुर समेत 5 निगम में महिला होगी अगली महापौर, देखें किस वर्ग के लिए कौन सीट रिजर्व
रायपुर : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए महापौर पदों का आरक्षण तय हो गया है। रायपुर समेत 5 निगमों में अगली महापौर महिला होंगी। यह आरक्षण प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी के माध्यम से पूरी हुई। इसमें 14 नगर निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अब रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनी जाएंगी। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। इनमें से 10 में चुनाव होने हैं। सभी 14 निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रायपुर में संपन्न हुई। इसके लिए लॉटरी सिस्टम अपनाया गया।
बीरगांव में सामान्य महिला, दुर्ग में ओबीसी महिला, भिलाई में सामान्य महिला, बिलासपुर में ओबीसी, रायगढ़ में एससी और धमतरी सामान्य महिला के लिए है।
नगर निगम की स्थिति
- नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
- नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
- नगर निगम भिलाई – ओबीसी
- नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
- नगर निगम चरोदा – ओबीसी
- नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
- नगर निगम धमतरी – सामान्य
- नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
- नगर निगम रायगढ़ – एससी
- नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
- नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
- नगर निगम चिरमिरी – सामान्य